फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में आज जन आभार रैली में गरजेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Thu, 27 Dec 2018 10:54 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

जयराम सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर धर्मशाला में आज जन आभार रैली हो रही है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खास तौर पर आ रहे हैं। पीएम बनने के बाद पहली बार धर्मशाला आ रहे नरेंद्र मोदी इस मौके पर हिमाचल को कोई सौगात दे सकते हैं।

विज्ञापन


रैली को संबोधित करने के साथ साथ प्रधानमंत्री धर्मशाला में केंद्र और राज्य सरकार की योजना के लाभार्थियों से भी रू-ब-रू होंगे। इस रैली में 36,500 लाभार्थियों के आने का दावा किया जा रहा है। पीएम के स्वागत के लिए धर्मशाला को होर्डिंग-बैनरों से पूरी तरह सजा दिया है। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडे और सतपाल सत्ती ने पुलिस मैदान में जाकर रैली स्थल का जायजा लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11:50 बजे धर्मशाला पहुंचेंगे। यहां पर पार्टी के पदाधिकारी और सरकार के करीब 50 प्रमुख लोग पीएम का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के आने के बाद सिर्फ मुख्यमंत्री का 7 मिनट तक भाषण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच से करीब 12.36 से दोपहर 1 बजे तक हिमाचल की जनता को 24 मिनट तक संबोधित करेंगे। करीब 1:15 बजे प्रधानमंत्री वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें