प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल साइट टिवट्र पर करीब 4665000 फालोअर्स हैं। इनमें से मोदी महज 1046 को फालो कर रहे हैं। जिनमें चार हिमाचल भाजपा के नेता व कार्यकर्ता भी शामिल हैं।
इनमें पहला नाम आता है हमीरपुर से सांसद व भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुुराग ठाकुर का। अनुराग के टिवट्र पर 2,33,400 फालोअर्स हैं, लेकिन बड़ी बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी उन्हें फॉलो कर रहे हैं।
इसके अलावा युवा मोर्चा सोशल मीडिया के प्रभारी चेतन सिंह बरागटा, प्रदेश मीडिया सदस्य हिमांशु मिश्रा और प्रदेश भाजयुमो के पूर्व मीडिया प्रभारी पुनीत शर्मा भी मोदी की लिस्ट में शामिल हैं।
नरेंद्र मोदी इन लोगों को चुनाव से पहले से ही फालो कर रहे हैं। भाजपा नेता व मीडिया प्रभारी हिमांशु मिश्रा का कहना है कि मोदी का हिमाचल प्रेम है जो उनकी चुनिंदा लिस्ट में चार प्रदेशवासियों का नाम भी शामिल हैं।
लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया का बहुत बड़ा योगदान रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सोशल मीडिया को खास तवज्जो देते हैं।