काफी बार बातचीत तक की लेकिन कोई रास्ता नहीं निकल पाया है। इसलिए सुप्रीमकोर्ट के आदेश के तहत इसे 10 जुलाई को ही बंद करने का फैसला लिया है। बालजीज स्वीट्स में बनी गुलाब जामुन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बहुत पसंद हैं। नरेंद्र मोदी हिमाचल भाजपा के जब प्रभारी थे तो यहां कई बार गुलाब जामुन खाने आया करते थे। हाल ही में उन्होंने नमो एप के जरिये भी बालजीज के गुलाब जामुन का जिक्र किया था।
सुप्रीमकोर्ट में बालजीज रेस्तरां को लेकर केस चला था। इसमें संपत्ति मालिक ज्यादा किराये की मांग कर रहे थे। वहीं वर्तमान में इस रेस्तरां का 1.5 लाख किराया है। संपत्ति मालिक 25 लाख तक की मांग कर रहे थे। ऐसे में दोनों के बीच में समझौता नहीं हो सका। अब रेस्तरां की संचालिका रेणु बालजी ने 10 जुलाई को अंतिम वर्किंग डे तय किया है। पांच दिन इसे खाली करने के लिए रखे हैं।