प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के साथ हिमाचल की गद्दी लोक संस्कृति भी खूब छाई है। मन की बात कार्यक्रम की सूचना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑफिशियल ट्वीट अकाउंट से ट्वीट हुई फोटो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हिमाचली लोक कलाकार दिखाई दे रहे हैं, जिसमें लोक कलाकार गद्दी समुदाय की पारंपरिक वेशभूषा में नजर आ रहे हैं। पीएम के इस ट्वीट पर 22 हजार से अधिक रीट्वीट हुए हैं, जबकि 20 हजार के करीब लोगों ने इसे लाइक किया है।