फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने हिमाचल के बॉक्सर आशीष की खेल भावना को सराह, सचिन तेंदुलकर से की तुलना

Tue, 13 Jul 2021 09:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर(मंडी)

सार

मोदी ने कहा कि जब सचिन तेंदुलकर देश के लिए खेल रहे थे तो उस समय उनके पिता का भी देहांत हो गया था। इसके बावजूद उन्होंने खेल को प्राथमिकता दी। आपने भी वैसा ही कमाल किया है। आप एक प्रेरक हैं और हर बार विजेता साबित हुए हैं। 
विज्ञापन
पीएम मोदी ने बॉक्सर आशीष चौधरी के साथ किया संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ओलंपिक क्वालिफायर खिलाड़ियों से संवाद कर उनका प्रोत्साहन किया। मंडी जिले के सुंदरनगर निवासी आशीष चौधरी के साथ इटली से 4:45 मिनट तक हुए संवाद में जब ओलंपिक क्वालिफाई करने से 25 दिन पहले उनके पिता भगत राम चौधरी के देहांत होने का जिक्र किया तो वर्चुअली संवाद में सुंदरनगर से जुड़ी उनकी माता दुर्गा देवी के आंसू छलक उठे। 

विज्ञापन

मोदी ने कहा कि जब सचिन तेंदुलकर देश के लिए खेल रहे थे तो उस समय उनके पिता का भी देहांत हो गया था।

इसके बावजूद उन्होंने खेल को प्राथमिकता दी। आपने भी वैसा ही कमाल किया है। आप एक प्रेरक हैं और हर बार विजेता साबित हुए हैं। पीएम ने कहा कि आपसे देश को उम्मीद है। बॉक्सिंग को चुने जाने के लिए प्रधानमंत्री के सवाल पर आशीष ने बताया कि परिवार में कबड्डी और बाक्सिंग को ही प्राथमिकता दी जाती थी। इसलिए उन्होंने बॉक्सिंग को चुना और गुरुजनों और परिवार के आशीर्वाद से ओलंपिक तक पहुंचा हूं। प्रधानमंत्री ने आशीष को ओलंपिक के लिए शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें