फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

PM HP Visit: पीएम मोदी ने कुल्लू दशहरा में की हिमाचल के देव समाज को साधने की कोशिश, पढ़ें पूरा मामला

धर्मेंद्र पंडित, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Oct 2022 10:36 AM IST

सार

रथ मैदान में 51 मिनट तक रुके प्रधानमंत्री मोदी बिना कुछ कहे भी इशारों-इशारों में भी सब कुछ कह गए। मंच पर बैठे कभी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तो कभी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से बतियाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू दशहरा में पीएम मोदी । - फोटो : twitter@narendramodi


जनता भी मोदी की एक झलक पाने के लिए उत्सुक दिखी। मोदी के सामने देव समाज के लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। हिमाचल में इसी साल विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुल्लू दशहरा में रथयात्रा में शामिल होना भी चुनावों को जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस पहले ही प्रधानमंत्री मोदी के कुल्लू दौरे पर सवाल उठा चुकी है। सदर कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार को आठ साल हो गए हैं और अब विस चुनावों में दशहरा आने की याद आई है। 


दशहरा में पीएम के आने से बढ़ा महेश्वर का कद 

कुल्लू। 1650 से मनाए जा रहे कुल्लू दशहरा के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए हैं। इसे जहां पूर्व सांसद महेश्वर सिंह का कद बढ़ा है। महेश्वर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की इच्छा थी कि उन्हें रथयात्रा देखने की उत्सुकता थी। इस बात का वह कई बार जिक्र करे चुके हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का दशहरा में आना देव समाज के लिए गर्व की बात है। 


मोदी से महेश्वर सिंह ने की भुभू टनल बनाने की मांग 

मोदी रघुनाथ के दर्शन करने के लिए रथ के पास पहुंचे तो भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार एवं पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने भी मन की बात कह डाली। उन्होंने पीएम से लगवैली की भुभू टनल के निर्माण की बात कही। कहा कि यह प्रोजेक्ट एक दशक से भी अधिक समय से लटका है। भुभू टनल बनने से कुल्लू-जोगिंद्रनगर के बीच करीब 70 किलोमीटर की दूरी कम होगी। भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने मोदी से कहा कि आप हिंदुओं के सम्राट हैं। ऐसे में हिमाचल व देवभूमि कुल्लू के देवी-देवताओं को केंद्र में चल रही स्कीमों को भी लाभ दिया जाए। ऐसे में प्रधानमंत्री हंसते हुए सिर हिलाते हुए नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next