फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की रैली से पहले मौसम ने ली करवट, शिमला में बारिश

Thu, 27 Apr 2017 10:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले शिमला में मौसम ने करवट ले ली है। शिमला में हल्‍की बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन ‌सिंह ने बताया ‌कि राजधानी में पूरा दिन बारिश होने के आसार हैं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट से देश में सस्ती हवाई सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। उड़ान योजना के तहत पीएम 11:30 बजे विमान को हरी झंडी दिखाएंगे। 

इसके साथ ही देश के 50 अपग्रेड एयरपोर्टों से सस्ती हवाई उड़ानें शुरू हो जाएंगी। पीएम बिलापसुर के बंदला गांव में खुलने वाले देश के पहले हाइड्रो इंजीनिय‌िरिंग कॉलेज का शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद शिमला के मॉल रोड पर रोड शो और दोपहर बाद 1 बजे भाजपा की परिवर्तन रैली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें