फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- इस नेता से सीखें कैसे होता है विकास

Sat, 20 May 2017 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के पूर्व सीएम व भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल के एक खास काम की सराहना की है। उन्होंने दूसरे नेताओं को भी उनसे सीख लेने को कहा है। सोशल मीडिया पर ट्वीट कर मोदी ने धूमल की तारीफ की।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में मशहूर कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन की किताब के विमोचन पर हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बतौर सीएम मशरूम खेती में किए कार्यों को सराहा। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर धूमल की तारीफ की।

मोदी ने कहा कि उनके मुख्यमंत्री रहते हिमाचल के सोलन जिले में मशरूम की खेती के क्षेत्र में बहुत काम हुआ। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने तब उन्हें कहा था कि यहां पर इतना काम हो रहा है तो आपको इसकी ब्रांडिंग करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम ने बताया ऐसे करें ब्रांडिंग

पीएम ने कहा कि मुझे खुशी है कि धूमल ने इस पर काम किया और आज सोलन में वेलकम टू मशरूम सिटी के बोर्ड लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बात कृषि उत्पादनों के ब्रांडिंग के परिप्रेक्ष्य में कही है। उन्होंने कहा कि इस उदाहरण से हमें सीखना चाहिए और बाकी उत्पादनों की ब्रांडिंग करनी चाहिए।

उन्होंने प्रदेश की तारीफ करते हुए कहा कि हिमाचल सिर्फ मशरूम पर ही नहीं रुका बल्कि सेब और कीवी पर अब ऐसी ही ब्रांडिंग हिमाचल में हो रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकृत ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर तत्कालीन धूमल सरकार की तारीफ की। यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें