पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में हमीरपुर जिले के भोरंज ब्लॉक के किसानों को सराहा। पीएम ने कृषि क्षेत्र में जरूरी बदलाव कर उत्पादन और आय में वृद्धि के लिए भोरंज के टोहू गांव का जिक्र किया।
यहां के किसानों ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड का इस्तेमाल कर भूमि की उपजाऊ क्षमता बढ़ाकर उत्पादन और आय में वृद्धि दर्ज की।
मोदी की ओर से हिमाचल के किसानों की सराहना करने पर पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने किसानों को बधाई दी और पीएम का आभार जताया है।
दोनों नेताओं ने कहा कि इससे हिमाचल को गौरवान्वित होने का अवसर मिला है।