फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: कुल्लू की खूबसूरती के कायल हुए पीएम, अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया वीडियो

Thu, 06 Oct 2022 05:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति के साथ ही कुल्लू की सुंदरता के भी कायल हो गए हैं। 
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में पीएम मोदी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति के साथ ही कुल्लू की सुंदरता के भी कायल हो गए हैं। प्रधानमंत्री बुधवार को हिमाचल प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर कुल्लू पहुंचे थे। इस दौरान पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साक्षी भी बने। पीएम ने दशहरा उत्सव में भाग लेने से पहले अपने हेलिकाप्टर से कुल्लू का 21 सेकंड का वीडियो शूट किया और इसे अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया। साथ ही लिखा कि कुल्लू की सुंदरता देखते ही बनती है। थोड़ी देर में यहां दशहरा कार्यक्रम में हिस्सा लूंगा। इस वीडियो को खूब लाइक व शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में कुल्लू शहर व आसपास मौजूद पहाड़ियों का खूबसूरत नजारा दिख रहा है।

विज्ञापन



पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में भगवान रघुनाथ की रथयात्रा में शामिल होने के बाद एक के बाद एक सात  ट्वीट किए और देवी-देवताओं के महाकुंभ के फोटो भी शेयर किए।  पीएम ने कहा कि हिमाचल, उत्सवों, पर्वों, त्योहारों का प्रदेश है। इन उत्सवों की एक और विशेषता है कि ये देव और लोक का अद्भुत संगम होते हैं। इनमें आस्था भी होती है और गीत-संगीत-नृत्य-व्यापार जैसे लोकजीवन के पहलू भी रहते हैं। समय के साथ कुल्लू सहित पूरा हिमाचल प्रदेश बदला है, लेकिन मुझे संतोष है कि यहां के लोगों ने अपनी संस्कृति को और अधिक सशक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारी असली विरासत हमारी संस्कृति और लोकजीवन है, जो हजारों वर्षों से हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करते आ रहे हैं। हम दुनिया में कहीं भी रहें, इसकी पहचान हमें हमारी ये विरासत ही कराती है। पीएम ने कहा कि बीते सालों में कुल्लू दशहरे का बहुत विस्तार हुआ है, लेकिन अभी भी इसमें बहुत संभावनाएं हैं। सुविधाओं का कैसे अधिक से अधिक विस्तार हो सके, इस पर निरंतर काम करते रहना है।  हिमाचल की देवनीति में हमारी राजनीति के लिए भी बहुत बड़ी सीख है। देवनीति में कैसे सबके प्रयास से, सबको जोड़ते हुए, गांव-समाज की बेहतरी के लिए काम किया जाता है वो विकसित भारत के निर्माण के लिए भी बड़ी प्रेरणा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें