फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के खाते में वापस आएंगे किसान निधि के पैसे

Wed, 13 Mar 2019 12:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जिले के कुटलैहड़ क्षेत्र के जिन किसानों के खातों से किसान निधि की पहली किस्त वापस हुई थी। वह राशि जल्द ही किसानों के खातों में वापस आ जाएगी। इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक की टीम ने मंगलवार को कुटलैहड़ में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा भी की। इसमें उन्होंने पैसे वापस पर किसानों के बारे में पूरी जानकारी लेकर रिपोर्ट तैयार कर ली है।

विज्ञापन


कुटलैहड़ क्षेत्र के कई किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान निधि योजना में पहली किस्त तो आई, लेकिन उसके कुछ समय बाद ही किसानों को बिना जानकारी दिए ही वह राशि वापस हो गई। कृषि उपनिदेशक डॉ. सुरेश कपूर ने बताया कि आचार संहिता खत्म होते किसानों के खातों में पैसे डाल दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें