फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के बड़े भाई प्रह्लाद मोदी ने बगलामुखी में कराया हवन, दिव्य ज्योतियों के दर्शन भी किए

Tue, 09 Jul 2019 06:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
प्रह्लाद मोदी मां बगलामुखी मंदिर में हवन करवाते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े भाई प्रह्लाद मोदी मंगलवार को विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे। मंदिर में उन्होंने मां बगलामुखी के दर्शन किए और हवन भी करवाया। प्रह्लाद मोदी का कार्यक्रम गुप्त रखा गया था। यहां तक कि पुलिस व खुफिया एजेंसियों को भी इसकी भनक नहीं थी।

विज्ञापन


मंदिर में दर्शन और अनुष्ठान संपन्न करने के बाद प्रह्लाद मोदी ज्वालामुखी मंदिर गए व मां ज्वालामुखी के प्रकटोत्सव पर दिव्य ज्योतियों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मां बगलामुखी के दर्शन के वक्त प्रह्लाद मोदी ने अपनी पहचान छुपाए रखी।

हवन के वक्त पंडित के पूछने पर पीएम नरेंद्र मोदी के बड़े भाई प्रह्लाद मोदी ने अपना नाम और गोत्र बताया। मंदिर अधिकारी पवन बढियाल ने कहा कि मंदिर में कई हस्तियां आती रहती हैं।
विज्ञापन


15 मार्च 2015 को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन उपरांत हवन अनुष्ठान करवाया था। इसी के बाद ये मंदिर पूरे भारत में सुर्खियों में आया। 1977 में चुनाव में हार के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी इस प्राचीन मंदिर में अनुष्ठान करवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें