फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Dharamshala Visit: 16 जून को मुख्य सचिवों की बैठक लेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Fri, 20 May 2022 09:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को आवश्यक प्रबंधों के लिए बैठक हुई। जिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जून को मुख्य सचिवों की बैठक में मुख्यातिथि होंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जून में प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला प्रवास की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को आवश्यक प्रबंधों के लिए बैठक हुई। जिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जून को मुख्य सचिवों की बैठक में मुख्यातिथि होंगे। बैठक का आयोजन हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में किया जाना प्रस्तावित है।  पीएम के प्रवास के दौरान प्रबंधों के लिए विभिन्न कमेटियां गठित की गई हैं।

विज्ञापन


स्टेडियम में बैठक स्थल पर उचित प्रबंध करने के लिए लोक निर्माण विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पीएम तथा अन्य अतिथियों के ठहरने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। इसे स्वीकृति के लिए पीएमओ को भेजा जाएगा। कहा कि पुलिस प्रशासन भी पीएमओ के दिशा-निर्देशों के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करेगा। इंतजामों का आकलन करने के लिए शीघ्र एसपीजी की टीम धर्मशाला आएगी। उसी के आधार पर आवश्यक खाका तैयार किया जाएगा। बैठक के उपरांत उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल तथा पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा ने क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें