फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से राहत, हिमाचल में बारिश-बर्फबारी से खुशनुमा हुआ मौसम

Thu, 18 May 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फबारी और बारिश से हिमाचल में मौसम खुशनुमा हो गया है। मंगलवार और बुधवार को मौसम में आए बदलाव ने लोगों ने गर्मी से राहत दी है। चंबा और कुल्लू जिले की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन


शिमला समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हुई है। वहीं, 23 मई तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। शिमला में बुधवार को दिन भर बादल छाए रहे। शहर में रुक-रुक कर बारिश होती रही। आनी और रामपुर में हल्की बूंदाबांदी हुई।

चंबा में बारिश हुई। भरमौर और तीसा के पहाड़ों पर ताजा हिमपात हुआ। रोहतांग दर्रा सहित बारालाचा पास, कुंजम दर्रा, सीबी रेंज की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फ के फाहे गिरे। घाटी के निचले क्षेत्रों में बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। हल्की बर्फबारी के बावजूद रोहतांग में यातायात बहाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी कई इलाकों में बारिश के आसार

भारी वाहनों सहित निगम की बसें दर्रे से होकर गुजरीं। जिला कांगड़ा में बुधवार को दिन भर आसमान साफ रहा। ऊना में बुधवार को धूप खिली रही। जिला कुल्लू में हुई बारिश को मटर, गोभी आदि सब्जियों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। यह सेब के लिए भी बेहतर साबित हुई है।

बुधवार को शिमला में अधिकतम तापमान 24.1, सुंदरनगर 33.9, भुंतर 32.3, कल्पा 19.6, धर्मशाला 30.8, ऊना 36.4, नाहन 31.5, सोलन 27.4, कांगड़ा 33.0, बिलासपुर 35.4, हमीरपुर 31.7 और मंडी में 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें