बॉलीवुड की पार्श्व गायिका नेहा कक्कड़ ने सूबे की बेटी से किया वायदा पूरा कर दिया है। सारेगामापा के मंच पर पायल ठाकुर की प्रस्तुति से खुश होकर नेहा कक्कड़ ने ऑटो चलाने वाले पायल के पापा को टैक्सी देने का वायदा किया था।
इसे उन्होंने पूरा कर दिया है। नेहा ने पायल के पापा को टैक्सी लेने के लिए ढाई लाख रुपये दे दिए हैं। पायल की मां सुनीता ठाकुर ने बताया कि फिलहाल तो पायल के पापा ऑटो ही चला रहे हैं। भविष्य में टैक्सी लेने के बारे में निर्णय लेंगे।
पायल ठाकुर मंडी में 10वीं राज्य स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता में प्रस्तुति देने के लिए पहुंची थीं। उन्होंने अपनी दमदार आवाज से हर किसी का मन मोह लिया।
‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में पायल ठाकुर ने कहा कि वेस्टर्न और वर्सेटाइल म्यूजिक उन्हें बेहद पसंद है। एक सवाल के जवाब पायल ने कहा कि इन दिनों गुरु विद्यासागर शर्मा से संगीत की शिक्षा ले रही हैं।