फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर फेस्टिवल: फरहान साबरी और मधुश्री भट्टाचार्य ने नचाए दर्शक, लोक गायकों ने भी मचाया धमाल

Thu, 06 Jun 2019 11:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल की अंतिम संध्या में पार्श्व गायक फरहान साबरी और मधुश्री भट्टाचार्य का जादू चला। हिमाचली लोक गायक हेमंत शर्मा और गीता भारद्वाज ने भी पहाड़ी गीतों से धमाल मचाया। स्टार कलाकार बॉलीवुड सिंगर मधु श्री भट्टाचार्य ने तेरे मेरे बीच में कैसा है यह बंधन....दमा दम मस्त कलंदर अली द पहला नंबर...हम है इस पल यहां जाने हम कल कहां.. और रात सवा दस बजे कपड़े तो धोया कन्ने रोया कुंज्जुआ... तुम परदेसी किधर से आए.... हुसन पहाड़ों का. .गीत गाकर दर्शकों में जोश भरा। वहीं देर रात करीब 11 बजे मंच पर पहुंचे पार्श्व गायक फरहान साबरी ने भी शानदार प्रस्तुति दी।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर संध्या के मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ धर्म पत्नी डॉ. साधना ठाकुर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, भाजपा नेता गणेश दत्त, मेयर कुसुम सदरेट, डिप्टी मेयर राकेश शर्मा मौजूद रहे। उपायुक्त अमित कश्यप शिमला ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ग्रीष्मोत्सव की स्मारिका का विमोचन किया।

विज्ञापन

भविष्य में बुलाए जाएंगे विदेशी सांस्कृतिक दल : मुख्यमंत्री 

- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले लोक गायिका गीता भारद्वाज ने लाल चिड़िए हो....गीत की प्रस्तुति दी। गायक बालकृष्ण शर्मा और सुब्रत ने इसके बाद मंच संभाला। हेमंत शर्मा को दूसरी बार स्टेज पर प्रस्तुति देने पहुंचे। 

शिमला ग्रीष्मोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले समय में शिमला ग्रीष्मोत्सव को और बेहतर ढंग करवायाजाएगा। इसके लिए विदेशी सांस्कृतिक दलों को आमंत्रित करने के प्रयास होंगे।

उन्होंने कहा कि इस बार समय के अभाव और चुनाव आचार संहिता के बावजूद ग्रीष्मोत्सव में बहुत कुछ नया करने का प्रयास किया गया, इसके लिए जिला प्रशासन बधाई का पात्र है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के उत्सव हमारी संस्कृति को संजोए रखने और इसे जिंदा रखने में अहम रोल अदा करते हैं। भविष्य में कुल्लू दशहरा की तर्ज पर इसमें विदेशी ग्रुपों को बुलाने का प्रयास किए जाएंगे। 

शिमला ग्रीष्मोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर का उत्सव का दर्जा न होने के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी जानकारी हासिल करेंगे। शिवरात्रि को भी अंतरराष्ट्रीय उत्सव बोला जाता रहा, मगर इसकी नोटिफिकेशन इस बार हुई है, ये सब चीजें ठीक करने की जरूरत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें