फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: 15, 000 स्कूलों में हुआ पौधारोपण, एक पेड़ मां के नाम अभियान में 11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

Thu, 05 Jun 2025 04:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में भी इस कार्यक्रम के तहत करीब 15,000 स्कूलों में पौधारोपण किया गया। इनमें सरकारी, निजी, जवाहर नवोदय और एकलव्य स्कूल शामिल हैं। 
विज्ञापन
15, 000 स्कूलों में हुआ पौधारोपण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देश भर में  एक पेड़ मां के नाम 2.0 की शुरुआत हो गई है। इस अभियान के तहत देशभर में पौधारोपण किया का रहा है।  हिमाचल प्रदेश में भी इस कार्यक्रम के तहत करीब 15,000 स्कूलों में पौधारोपण किया गया। इनमें सरकारी, निजी, जवाहर नवोदय और एकलव्य स्कूल शामिल हैं। प्रदेश में यह कार्यक्रम शिक्षा विभाग के अंर्तगत समग्र शिक्षा के तहत चलाया जा रहा है। प्रदेश में समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश में 11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है, इसके लिए प्रदेश में प्रति स्कूल 70 पौधे लगाए जाएंगे हैं। यह कार्यक्रम आगामी तीन महीनों तक चलेगा।

विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

30 सितंबर तक प्रदेश भर में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके लिए शिक्षा मंत्रालय के अलावा अन्य विभागों जैसे वन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज संस्थान, शहरी स्थानीय निकाय और जिला प्रशासन के सहयोग से चलाया जा रहा है।  कार्यक्रम अधिकारी नंदनी कंवर ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के लगभग सभी स्कूलों में पौधारोपण किया गया और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत निदेशक समग्र के मार्गदर्शन में चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य न केवल पर्यावरण को बचाना है, बल्कि विद्यार्थियों को भी प्रकृति के प्रति जागरूक करना है। यह एक सराहनीय प्रयास है जो  प्रदेश को हरित और स्वच्छ बनाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें