फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Placement Drive Sundernagar: टैक्सटाइल इंजीनियरिंग के चार विद्यार्थियों को नौ लाख का पैकेज

Tue, 24 May 2022 04:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)

सार

जनसंपर्क अधिकारी विवेक शर्मा ने बताया संस्थान में कैंपस प्लेसमेंट के दौरान विद्यार्थियों को अब तक दिया गया यह सबसे बड़ा पैकेज है। उन्होंने बताया कंपनी तीसरे वर्ष के कुछ टेक्सटाइल इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को अपने यहां इंटर्नशिप कराने पर भी अनुमति देने पर सहमत हुई है। 
विज्ञापन
नौकरी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जवाहर लाल नेहरू राजकीय इंजीनियरिंग संस्थान (जेएनजीईसी) सुंदरनगर में टेक्सटाइल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव करवाया गया। इसमें संस्थान के बीटेक टेक्सटाइल इंजीनियरिंग के चार विद्यार्थियों को ट्राइडेंट ग्रुप में नौ लाख प्रति वर्ष सीटीसी के साथ स्थान मिला है। चयनित विद्यार्थियों में अतुल, शुभम, सलोनी और दीक्षा धीमान शामिल हैं। ट्राइडेंट ग्रुप भारत में तौलिये का अग्रणी निर्माता है। ट्राइडेंट समूह के चार विशेषज्ञों के पैनल ने जेएनजीईसी का दौरा कर प्लेसमेंट ड्राइव का संचालन किया।

विज्ञापन


जेएनजीईसी के निदेशक और प्रधानाचार्य प्रो. एसपी गुलेरिया ने प्रशिक्षुओं को प्लेसमेंट पर बधाई दी है। जनसंपर्क अधिकारी विवेक शर्मा ने बताया संस्थान में कैंपस प्लेसमेंट के दौरान विद्यार्थियों को अब तक दिया गया यह सबसे बड़ा पैकेज है। उन्होंने बताया कंपनी तीसरे वर्ष के कुछ टेक्सटाइल इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को अपने यहां इंटर्नशिप कराने पर भी अनुमति देने पर सहमत हुई है। उन्होंने बताया इस प्लेसमेंट ड्राइव के अलावा टेक्सटाइल इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष के अधिकांश विद्यार्थियों का पहले ही देश की बड़ी कंपनियों में चयन हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें