फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ लाख किसानों के खातों में सोमवार से आएंगे दो हजार रुपये

Fri, 10 Apr 2020 05:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के आठ लाख से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में सोमवार से दो-दो हजार रुपये डाल दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को यह वित्तीय लाभ मिलेगा। कोरोना वायरस से बचाव को देश भर में हुए लॉकडाउन के चलते इस वित्तीय वर्ष की पहली किस्त अप्रैल में जारी करने का केंद्र सरकार ने फैसला लिया है। केंद्र सरकार साल में छह हजार रुपये इस योजना में तीन किस्तों में पात्र किसानों को जारी करती है।

विज्ञापन


राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक जेएन कश्यप ने बताया कि संभवत 13 अप्रैल से इस योजना के पात्र किसानों के बैंक खातों में धनराशि डालने का काम शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की है। इसका एलान फरवरी 2019 को आए बजट में किया गया था। किसान को दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में यह पैसा डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर में दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें