फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 फीट खाई में गिरी पिकअप, तीन की मौके पर ही मौत

Sat, 21 May 2016 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुदंरनगर (मंडी)
विज्ञापन
हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन
हिमाचल के जिला मंडी में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां नाचन क्षेत्र की घीड़ी पंचायत में भगयार-कुशला गांव के संपर्क मार्ग पर वीरवार देर शाम एक जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन


घायल चालक को सिविल अस्पताल सुंदरनगर में भर्ती किया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसों के कारणों की पड़ताल की जा रही है। जानकारी के मुताबिक सुंदरनगर से सीमेंट ब्लाक लेकर यह जीप कुशला गांव जा रही थी।

यह भगयार-कुशला संपर्क मार्ग पर अनियंत्रित होकर करीब चार सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय जीप में चालक समेत चार लोग सवार थे। गहरी खाई में कई पलटे खाने से जीप के परखच्चे उड़ गए। धमाके  की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोग बचाव कार्य के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के कारणों का नहीं चल पाया पता

Accident
ग्रामीणों ने रात के अंधेरे में शवों को सड़क मार्ग तक पहुंचाया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान चमन लाल (45) पुत्र बरिया राम, चेतराम (48) पुत्र बंगाली निवासी कुशला गांव और रोशन लाल (52) पुत्र टहू निवासी गांव नालू के रूप में हुई है।

घायल जीप चालक धर्मपाल उर्फ गुलाबा पुत्र नरोत्तम राम निवासी गांव नालू को उपचार के लिए सुंदरनगर अस्पताल में भर्ती किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी सुंदरनगर संजीव भाटिया और तहसीलदार वेद प्रकाश घटनास्थल पहुंचे।

प्रशासन की ओर से तहसीलदार सुंदरनगर वेद प्रकाश ने घटनास्थल पर जाकर मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के रूप में दस-दस हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान दी गई। पंचायत प्रधान घीड़ी दुनी चंद ने बताया कि क्षेत्र में घटना से मातम छा गया है।

डीएसपी संजीव भाटिया ने कहा कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें