फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप-बाइक की भीषण टक्कर, एक की मौके पर मौत

Mon, 30 Mar 2020 02:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, अंब(ऊना)
विज्ञापन
भेरा में हुआ हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भैरा में तूड़ी से लदी पिकअप से बाइक की भीषण टक्कर में 23 वर्षीय बाइक चालक युवक की मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान अरुण शर्मा पुत्र तिलकराज निवासी गांव भंडोर डाकखाना अटारा तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। उसके साथ बाइक पर सवार अश्वनी पुत्र रणवीर निवासी निवासी गांव दियाड़ा कस्बा, डाडासीबा कांगड़ा को गंभीर चोटें आई हैं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह लगभग सवा सात बजे ऊना-अंब मार्ग पर भैरा में हादसा हुआ। ऊना की तरफ से आ रही बाइक गलत साइड जाकर सामने से आ रहे पिकअप ट्राला से टकरा गई। ट्राले में तूड़ी से लदी था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को 108 नंबर एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। यहां अरुण शर्मा ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक पानीपत हरियाणा से घर की ओर आ रहे थे। घायल युवक की टांग में फ्रेक्चर है। उसका अस्पताल में उपचार जारी है। डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने बताया कि मृतक के परिजनों को दुर्घटना के बारे में सूचित कर दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सुपुर्द करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें