मटर से लदी एक पिकअप के गहरी खाई में गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के ठियोग में एक और हादसा हो गया है। यहां बजरोली पुल के पास बीते शनिवार को एचआरटीसी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 11 यात्रियों की मौत का जख्म अभी ताजा ही था कि मंगलवार को एक और सड़क हादसा हो गया।
छैला की ओर से मटर लेकर ठियोग जा रही पिकअप (एचपी 62सी 0697) जैस पंचायत के पास सड़क पर क्रैश बैरियर और पैरापिट न होने से करीब दो हजार फीट गहरी खाई में जा गिरी। पिकअप में सवार चार लोगों की इस हादसे में मौत हो गई।
मरने वालों में पिकअप का मालिक एवं ड्राइवर विशवेंद्र (28), गांव कुठारा तहसील रोहड़ू शामिल है जबकि दो नेपाली मूल और एक अन्य मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।