बता दें, हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबलों के भरे जा रहे 1063 पदों के लिए 83 हजार से ज्यादा युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इनमें 720 पुरुष, 213 महिला कांस्टेबल के अलावा 130 चालक कांस्टेबल के पदों के लिए अभ्यर्थियों का चुनाव किया जाना है।
आवेदन लेने के अंतिम दिन 72 घंटों में 24 हजार युवाओं के आवेदन आए। हिमाचल पुलिस ने पहली बार सिपाही भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि ऑफलाइन मोड में आवेदन करने के लिए तीन हफ्ते का समय दिया जाता था।
लेकिन इस बार 24 घंटे आवेदन की सुविधा के बावजूद आवेदन के लिए ज्यादा दिन रखे गए। पहले चरण में आवेदन प्राप्त होने के बाद अब मुख्यालय दूसरे चरण का काम शुरू करने जा रहा है।