पीएचडी प्रवेश परीक्षा हुए डेढ़ माह बीत जाने पर भी एचपीयू परीक्षा परिणाम घोषित नहीं कर पाया है। परिणाम में की जा रही देरी के लिए एसएफआई ने विवि प्रशासन के लापरवाह रवैये को जिम्मेदार ठहराया है।
एसएफआई ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा के नतीजे जल्द घोषित करने की मांग को लेकर कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान से मुलाकात की और उन्हें मांगपत्र सौंपा। साथ ही चेताया कि यदि नतीजे जल्द घोषित न किए गए और प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो एसएफआई प्रशासन को घेरेगी।
वीसी से मिले इकाई उपाध्यक्ष अदिति झोहटा और सचिव अनिल नेगी ने कहा कि पीएचडी में प्रवेश के लिए एमफिल की परीक्षा के साथ करीब डेढ़ माह पूर्व प्रवेश परीक्षा हुई थी। एमफिल की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने को है, मगर पीएचडी प्रवेश परीक्षा का अब तक परिणाम घोषित नहीं किया गया है।