फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएससी-पीएचडी करने के बाद पटवारी की नौकरी के लिए लाइन में लोग, तीन लाख पहुंचे आवेदन

Tue, 12 Nov 2019 12:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में पटवारी के 1194 पद भरने के लिए 17 नवंबर को लिखित परीक्षा होगी। सुबह 11 से 12.30 बजे तक परीक्षा का समय निर्धारित किया गया है।। परीक्षा के लिए जिला उपायुक्तों को परीक्षा केंद्र बनाने का जिम्मा सौंपा गया है।

विज्ञापन


लाहौल-स्पीति को छोड़कर अन्य सभी 11 जिलों में पटवारियों के पदों को भरा जाना है। राज्य सरकार मोहाल के 932 और सेटलमेंट में 262 पटवारी पद भरे जाएंगे। परीक्षा केंद्र में नकल रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।

पुलिस भर्ती परीक्षा से सीख लेते हुए राज्य सरकार ने पटवारियों की परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए कड़े प्रबंध करने के निर्देश सभी जिलों के उपायुक्त को दिए हैं। निदेशक भू-रिकॉर्ड देवी सिंह नेगी ने बताया कि पटवारी की परीक्षा 17 नवंबर की सुबह 11 बजे से 12.30 बजे के बीच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

1156 पदों के लिए इतने आवेदन

पटवारियों के पदों की परीक्षा के लिए जिला स्तर पर आवेदन मांगे गए थे। लेकिन प्रदेश में बेरोजगारी कितनी है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि परीक्षा देने के लिए करीब तीन लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। आवेदन करने वालों में पीएचडी, एमएससी, एमबीए, एमसीए, बीडीएस, बीटेक, बीकॉम, बीएसई, एमए और बीए करने वाले भी शामिल हैं।

आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास है।सामान्य श्रेणी से 300 और आरक्षित वर्ग के लिए 150 रुपये की फीस रखी गई है। आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों के लिए मोहाल के 89 पद, जबकि सेटलमेंट के 262 में से 26 पद आरक्षित हैं। आवेदन संबंधित जिला उपायुक्त के कार्यालय में जमा होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें