फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन देंगे फार्मासिस्ट

Sun, 29 Mar 2020 04:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अस्पतालों के फार्मासिस्ट एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे। यह फैसला संघ की रविवार को हुई ऑडियो कांफ्रेंस में लिया गया। इस दौरान प्रदेश में फैल रहे कोरोना वायरस की स्थिति और इस महामारी से निपटने के लिए मंथन किया गया। प्रदेश अस्पताल फार्मासिस्ट संघ के महासचिव मनोज शर्मा ने बताया कि प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में फ्लू ओपीडी बनाई गई हैं। 

विज्ञापन


फार्मासिस्ट इन ओपीडी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मरीज सबसे पहले फार्मासिस्टों के पास आते हैं। ऐसे में सभी को एहतियात बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रविवार को हुई ऑडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मिलकर यह निर्णय लिया कि फार्मासिस्ट अपने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे। उन्होंने कहा कि संघ भी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

ऑडियो कांफ्रेंस में संघ के प्रदेश अध्यक्ष चमन ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन शर्मा, मीडिया सचिव कृष्ण कुमार, जिला बिलासपुर के प्रधान राकेश चंदेल, हमीरपुर के महासचिव जसमेर, जिला कांगड़ा प्रधान भरत भूषण, चंबा से हंसराज, सोलन से सुरेंद्र नायर, नितिन, मंडी से जसविंद्र, ऊना से अशोक, शिमला से रविंद्र और अनुबंध फार्मासिस्ट संघ के प्रधान सुरेंद्र नड्डा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें