शिमला। विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर हिमाचल प्रदेश ऑल इंडिया गवर्नमेंट, प्राइवेट सेक्टर फार्मासिस्ट्स एसोसिएशन और चीफ फार्मेसी ऑफिसर्स एंड फार्मेसी ऑफिसर्स एसोसिएशन ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान अस्पतालों समेत अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में फार्मासिस्टों की ओर से दी जा रही सेवाओं को सराहनीय बताया गया। ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि अस्पतालों में फार्मासिस्ट सेहत के सिपाही हैं और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। फार्मासिस्टों के पदोन्नति चैनल को विकसित करने के लिए भी सरकार की ओर से प्रयास किए जाएंगे। स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. गोपाल बेरी ने फार्मासिस्टों की भूमिका को सराहा।इस मौके पर अतिरिक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं सुमेध शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला डॉ. यशपाल रांटा, चीफ फार्मेसी ऑफिसर केएनएच मनोज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक कमला नेहरू अस्पताल डॉ. एसएस नेगी, डॉ. सुभाष चौहान समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो