कोरोना वायरस के खौफ के चलते 11 से 14 मार्च तक प्रस्तावित रामपुर का फाग मेला रद्द कर दिया गया है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन और लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने फैसला लिया है। चार दिवसीय मेला बुशहर रियासत के महल एवं वीरभद्र सिंह के घर पद्म पैलेस में मनाया जाता है। इस बार यहां न तो देवी-देवता पहुंचेंगे और न ही स्थानीय लोग। नाच-गाने का दौर भी नहीं होगा। जाख देवता मात्र मेले की औपचारिकताएं निभाएंगे। सोमवार को रामपुर में एसडीएम कार्यालय में उपमंडल अधिकारी नरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार प्रदेश सरकार ने सभी उत्सवों पर प्रतिबंध लगा दिया है।