फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: विवि को बदलना पड़ सकता है पीजी प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल

Thu, 31 Mar 2022 05:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

17 मई से पीजी की प्रवेश परीक्षाएं शुरू होंगी तो यूजी की 24 मई तक परीक्षा देने वाले विद्यार्थी एक साथ कैसे यूजी की परीक्षा और पीजी की प्रवेश परीक्षाएं दे पाएंगे।
विज्ञापन
एचपीयू शिमला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय सात अप्रैल से यूजी की वार्षिक परीक्षाएं लेगा। ये परीक्षाएं 24 मई तक चलेंगी। इस बार करीब एक माह देरी से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। वार्षिक परीक्षाओं के चलते विवि का पहले जारी संभावित अकादमिक शेड्यूल गड़बड़ाता नजर आ रहा है। यूजी की सालाना परीक्षाओं के बीच विद्यार्थी पीजी की प्रवेश परीक्षाएं कैसे दे पाएंगे? ऐसे में प्रदेश विवि को प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल बदलना पड़ सकता है। यूजी फाइनल ईयर के विद्यार्थियों को सालाना परीक्षाओं के बीच ही जहां एक मई तक पीजी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा, वहीं परीक्षाओं के बीच ही 17 मई से पीजी की प्रवेश परीक्षाएं देना मुश्किल हो जाएगा। 

विज्ञापन


यूजी अंतिम वर्ष की परीक्षा में अपीयर हो रहे विद्यार्थियों को अप्रैल में ही पीजी प्रवेश की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। पहले जारी शैक्षणिक सत्र 2022-23 के अकादमिक शेड्यूल के अनुसार 17 मई से पीजी की प्रवेश परीक्षाएं शुरू होंगी तो यूजी की 24 मई तक परीक्षा देने वाले विद्यार्थी एक साथ कैसे यूजी की परीक्षा और पीजी की प्रवेश परीक्षाएं दे पाएंगे।

विश्वविद्यालय अप्रैल में पीजी की प्रवेश परीक्षा आधारित डिग्री कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खोलेगा। जानकारी के अनुसार विवि ने प्रवेश की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने के लिए तैयारियां कर ली हैं। पीजी की प्रवेश परीक्षाओं के लिए प्रदेश भर के हजारों विद्यार्थी आवेदन कर प्रक्रिया में हिस्सा लेते हैं। विवि के बीते वर्ष जारी संभावित शेड्यूल के अनुसार 11 जून को डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन भरे जाने को पर्याप्त समय रहेगा।
विज्ञापन


इसमें शायद ही विवि कोई बदलाव करे। विवि यदि यूजी की परीक्षाओं 24 मई तक जारी रहने के कारण यदि प्रवेश परीक्षाओं का शेडयूल जारी करता है तो प्रवेश परीक्षाएं मई की जगह जून माह तक भी जा सकती हैं। इससे आगे की काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया की तिथियों में भी बदलाव संभव होगा। अप्रैल में ही विवि एकेडमिक शेड्यूल में बदलाव करने को लेकर निर्णय लेकर सार्वजनिक रूप से अधिसूचना जारी कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें