फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी सेंटर ने जीती टेबल टेनिस प्रतियोगिता

Fri, 05 Sep 2014 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित की गई तीन दिवसीय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज महिला एवं पुरुष वर्ग की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पीजी सेंटर की टीम विजेता रही।
विज्ञापन


महिला वर्ग में गवर्नमेंट कॉलेज सोलन की टीम चैंपियन बनी। कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। प्राचार्य प्रो. मीरा वालिया ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

इस प्रतियोगिता के वीरवार को खेले गए मुकाबलों में पुरुष वर्ग में पीजी सेंटर एचपीयू की टीम विजेता जबकि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज ने दूसरा स्थान हासिल किया। महिलाओं के वर्ग में गवर्नमेंट कॉलेज सोजन की टीम विजेता, सीमा कॉलेज की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


आयोजन समिति के प्रभारी प्रो. जीसी नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश भर के कॉलेजों से महिला वर्ग में 9 और पुरुष वर्ग में 18 टीमों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह के दौरान कॉलेज की छात्राओं ने किन्नौरी नाटी और बिलासपुर का लोक नृत्य किया।

इस मौके पर विशेष अतिथियों में प्रदेश शिक्षा विभाग के सलाहकार दिनकर बुराथोकी, अर्की कॉलेज प्राचार्य प्रो. सीएल सांख्यान, कोटेशरा कॉलेज प्राचार्य डा. उमा रणदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें