फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में यहां मिल रहा है सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल

Tue, 02 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के सोलन जिले में पेट्रोल-डीजल के रेट सबसे कम और चंबा जिले में पेट्रोल-डीजल के रेट सबसे अधिक हैं। प्रदेश में ट्रांसपोर्टेशन कास्ट के चलते सभी जिलों के रेट में अंतर है। प्रदेश में अंबाला और जालंधर से तेल की सप्लाई होती है। प्रदेश सरकार पेट्रोल पर 27 प्रतिशत और डीजल पर 16 प्रतिशत वैट वसूलती है।
विज्ञापन


इसके चलते पड़ोसी राज्यों और हिमाचल के रेट में भी अंतर है। हरियाणा में वैट कम होने से वहां पेट्रोल-डीजल सस्ता है, जबकि पंजाब में वैट अधिक होने के चलते वहां दाम अधिक हैं। सोलन और चंबा के पेट्रोल के रेट में 1.91 रुपये और डीजल के रेट में 1.79 रुपये का अंतर है।

सोलन सहित शिमला, रामपुर, कुल्लू, बिलासपुर, मंडी, सिरमौर में तेल की सप्लाई अंबाला से होती है, जबकि कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, ऊना में सप्लाई जालंधर से होती है। तेल डिपुओं से दूरी के चलते पेट्रोल-डीजल के दामों में अंतर है। बीते दिनों पेट्रोल के दाम प्रति लीटर 1.42 रुपये और डीजल के रेट प्रति लीटर 2.01 रुपये कम हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस शहर में कितना रेट

हरियाणा में पेट्रोल और डीजल का रेट हिमाचल से सस्ता है। हरियाणा के पंचकूला में पेट्रोल का रेट 60.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल 52.26 रुपये प्रति लीटर है। पंजाब में दाम अधिक हैं।

मोहाली में पेट्रोल के रेट 66.35 और डीजल के रेट 52.85 रुपये है। देहरादून में पेट्रोल का रेट 66.73 रुपये और डीजल में रेट 54.74 रुपये है। जम्मू में पेट्रोल के रेट 63.42 रुपये और डीजल के रेट 53.59 रुपये प्रति लीटर हैं। शहर      पेट्रोल रेट    डीजल रेट
सोलन    61.57    52.24
सिरमौर    61.95    52.67
बिलासपुर  61.96    52.64
ऊना        62.01    52.70
कांगड़ा     62.11    53.39
शिमला    62.21    52.71
रामपुर     62.42    53.43
हमीरपुर    62.56    53.19
मंडी         62.90    52.69
कुल्लू      62.93    53.41
चंबा       63.48    54.03
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें