फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के टूटू-चौपाल में पंचायत प्रधान चुनाव का रास्ता साफ, याचिकाएं खारिज

Wed, 06 Jan 2021 04:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के टुटू और चौपाल विकासखंड में पंचायत प्रधान चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश हाईकोर्ट ने टुटू और चौपाल विकासखंड में पंचायत प्रधान चुनाव में आरक्षण रोस्टर में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर दायर याचिकाएं खारिज कर दी हैं। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश ज्योत्स्ना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने याचिकाएं खारिज करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद इसमें इस अवस्था पर दखल नहीं दिया जा सकता। कोर्ट ने चुनावी प्रक्रिया शुरू होने के पश्चात दायर इन याचिकाओं को मान्य न पाते हुए खारिज किया।
विज्ञापन


हालांकि, कोर्ट ने सरकार और चुनाव आयोग को आदेश दिए हैं कि लोकतांत्रिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने से पहले तमाम औपचारिकताएं कम से कम 3 महीने पहले पूरी कर ली जाएं। इससे सभी पीड़ित पक्ष समय से अदालत के समक्ष अपना पक्ष रख सकेंगे। गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने टुटू और चौपाल विकासखंड में पंचायतीराज संस्थाओं के प्रधान पदों के लिए होने वाली चुनावी प्रक्रिया पर रोक लगाई थी। अब इन मामलों में आए फैसले से चुनावों का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें