फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब के बगीचों पर सूली नामक कीट का हमला, बागवान चिंतित

Sun, 01 Dec 2019 06:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/ खराहल
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

सर्दियों के मौसम में बागवानों ने बगीचों को संवारने का कार्य शुरू कर दिया हैं। तौलिये बनाते समय छुपे हुए कीटों का हमला भी पूरी तरह पौधों पर दिख रहा है। इन्हीं कीटों में सूली नामक कीट का हमला भी सेब पौधों पर साफ दिखाई दे रहा है। पौधों की जड़ों को अपना भोजन बनाकर चट कर रहा है।

विज्ञापन


कई पौधे कीट के प्रकोप से कुछ अरसे बाद सूख जाते हैं। बागवानी अनुसंधान की एक रिपोर्ट के अनुसार कुल्लू जिले में 1.6 से सौ प्रतिशत तक पौधे इस बीमारी से ग्रस्त पाए हैं। बागवानों ने कहा कि यदि बागवान एहतियात बरतें तो जड़ छेदक सूली पर पूर्ण रूप से काबू पाया जा सकता है। 

]बागवान अमित, राम चंद, कैलाश ठाकुर, चमन ठाकुर, चुनी लाल, महेंद्र ठाकुर, ज्ञान ठाकुर, अशोक, खेख राम, प्रताप पठानिया तथा सुशील ने कहा कि सूली नामक कीट बगीचों को काफी नुकसान पहुंचा रहा है। कीड़े जड़ों को खोखला कर रहे हैं। कुछ समय बाद पेड़ सूख रहे हैं। अमूमन यह कीट पुराने बगीचों में ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। उधर, डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विवि अनुसंधान बजौरा के सह निदेशक डॉ. एचएस भाटिया ने बताया कि जड़ छेदक कीट पर पूर्ण रूप से काबू पाया जा सकता है।
विज्ञापन


ऐसे पौधों की पहचान कर उनकी जड़ों से मिट्टी हटाकर कीड़ों को मार देना चाहिए। उसके बाद डरमट, मासवान, डेनूसवान 20 ईसी कीटनाशक का घोल ग्रस्त पौधों के तौलियों में विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार डालें। मई और जून में कीट अंडे देते हैं। इस समय दवा की ड्रिचिंग तौलिए में करनी चाहिए। दवा उपचार तीन साल तक ग्रस्त पौधों के तौलिए करना जरूरी है। इससे कीडे़ पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें