फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये क्या पूरा गांव ही हो गया बीमार!

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला ग्रामीण का शकराह गांव हफ्ते भर से उल्टी-दस्त की चपेट में है। 31 परिवारों के इस गांव से डेढ़ दर्जन लोग उपचार के लिए अस्पताल पहुंच चुके हैं। बीमारी बढ़ रही है और उल्टी-दस्त की चपेट में आने वालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। लोगों का दावा है कि दूषित पानी से ये बीमारी फैल रही है।
विज्ञापन


शकराह पंचायत प्रधान कविता कंवर और सदस्य ज्योति बाला ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द डॉक्टरों की टीम भेजी जाए ताकि लोगों को इस बीमारी से बचाया जा सके। इस बीमारी की चपेट में आए चेत राम, निक्कू राम, कमला देवी, किरण, बत्तू देवी, भीम चंद धामी और आईजीएमसी अस्पताल में उपचार करवा रहे हैं।

वार्ड सदस्य ज्योति बाला, उनकी बेटी ईशिता, सास उदया देवी और पति भीम चंद भी बीमार हैं। गांव की गोमती देवी, ओम प्रकाश, रूप देवी, रामकू देवी, सीस राम का बेटा भी बीमार है। स्थानीय उप स्वास्थ्य केंद्र में तैनात हेल्थ वर्कर गांव में घूम कर लोगों का उपचार करने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों को ओआरएस घोल देकर उबला पानी पीने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन

शकराह में जल्द भेजी जाएगी टीम

पंचायत प्रधान कविता कंवर और शकराह वार्ड की सदस्य ज्योति बाला ने कहा कि बीमारी का पता लगाने के लिए गांव के पेयजल की टेस्टिंग की जाए। शकराह स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए पर्याप्त दवाएं और सुविधाएं मुहैया भी करवाई जाएं। बीएमओ मशोबरा डॉ. देवेंद्र सिंह भलोरिया ने बताया कि उन्हें सूचना नहीं है।

यदि ऐसा है तो शकराह गांव के उप स्वास्थ्य हेल्थ वर्कर और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकों की टीम को भेजकर उपचार किया जाएगा। विभाग अपने स्तर पर पानी की टेस्टिंग भी करवाएगा। इसके साथ ही आईपीएच विभाग से भी टेस्टिंग के लिए कहा जाएगा।

घणाहट्टी स्थित आईपीएच विभाग के एसडीओ पीआर परमार ने कहा कि लोगों के बीमार पड़ने की सूचना मिलने पर विभाग ने टैंक और पेयजल स्रोत की सफाई और उसमें दवाई डालने का काम कर लिया है। विभाग सोमवार को भी पानी का सैंपल लेकर जांच करवाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें