फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शिमला के लोग भी देख रहे अंतरिक्ष स्टेशन, ये है टाइम टेबल

Thu, 24 Nov 2016 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन देखने को लोगों में क्रेज पैदा हो गया है। बुधवार को ये स्टेशन शिमला शहर के लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। स्कूली बच्चों और विज्ञान में रुचि रखने वालों में इसे देखने के लिए उत्साह रहा।
विज्ञापन


इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के शिमला के आसमान में चक्कर काटने का ये खुलासा ‘अमर उजाला’ ने अपने बुधवार के अंक में किया था। शहर के लोग इस बारे में खासी रुचि ले रहे हैं। ‘अमर उजाला’ ने नासा की ओर से जारी ये सूचना छापी थी कि इस स्पेस स्टेशन पर दुनिया भर वैज्ञानिकों की नजरें टिकी हुई हैं।

सबसे बड़ा मानव निर्मित उपग्रह यानी ये स्पेस स्टेशन चमकदार हवाई जहाज की तरह नजर आ रहा है। इसे राजधानी शिमला के लोग नासा की तरफ से जारी समय सारिणी के मुताबिक सुबह और शाम के वक्त देख सकते हैं। बुधवार को भी इसे सुबह 4:40 बजे और 6:12 बजे एक और चार मिनट के लिए देखा जा सकता था, लेकिन आसमान में बादल छाये रहने के कारण शिमला के अधिकतर क्षेत्रों में ये नहीं देखा जा सका।
विज्ञापन


अब ये 24 नवंबर को सुबह पांच बजकर 23 मिनट पर दो मिनट के लिए शिमला से दक्षिण-पश्चिम दिशा में देखा जा सकेगा। 25 नवंबर को ये नजर नहीं आएगा। इसके बाद से 26 नवंबर के बाद दिखेगा। नासा की वेबसाइट पर इस अपडेट समय-सारिणी को देखा जा सकता है। शिमला में राज्य सरकार की वैज्ञानिक एजेंसियां भी इस पर कुछ कहने को तैयार नहीं हैं।

कई महत्वपूर्ण जानकारियां ले रहा ये स्पेस स्टेशन
कई वैज्ञानिक शोधों के लिए चर्चा में रह चुके शिमला के भौतिक विज्ञानी अजय शर्मा ने बताया कि हो सकता है कि ये स्पेस स्टेशन भारत, पाकिस्तान, चीन आदि की भौगोलिक स्थितियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां ले रहा हो। ये इस क्षेत्र में भूगर्भ में छिपे खनिज पदार्थों की भी महत्वपूर्ण सूचनाएं देगा।

विज्ञान के क्षेत्र में रुचि रखने वालों के लिए शिमला से इस घटना का जुड़ना इसलिए अच्छा है कि लोग इस बारे में भी जानकारी ले सकेंगे। बैंक अधिकारी ब्रजेश शर्मा ने मुंबई से बताया कि उन्हें ये जानकर खुशी है कि शिमला से ये अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन दिख रहा है, मगर अफसोस है कि वे शिमला में नहीं हैं और इसे देखने का लुत्फ नहीं उठा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें