एंबुलेंस रोड की सुविधा नहीं मिलने से गुस्साए नगर निगम शिमला के मज्याठ वार्ड के लोग गुरुवार सुबह करीब आठ बजे से रेल पटरी पर धरने पर बैठ गए। लोग कालका शिमला रेल ट्रैक पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे सोलन से कर्मचारियों को लेकर आने वाली ट्रेन रद्द करनी पड़ी है। लोगों का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होती उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।