फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बंद, महिला मरीजों को लेकर पहुंची गाड़ियों के पुलिसने काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में कमला नेहरू अस्पताल की सड़क बंद होने से परेशान महिला मरीजों के लिए अब नई आफत खड़ी हो गई है। महिला मरीजों को लेकर आई गाड़ियों के मंगलवार शाम शिमला की स्मार्ट पुलिस ने धड़ाधड़ चालान काट डाले।
विज्ञापन

दिनभर मौके से गायब रही ट्रैफिक पुलिस शाम साढ़े छह बजे के बाद मौके पर पहुंची और बंद सड़क पर खड़ी गाड़ियों के चालान काट दिए। लेबर रूम के बाहर अचानक चालान कटने के मैसेज देखकर लोग भड़क गए। कहा कि जिस सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही बंद है, वहां चालान कैसे काटे जा सकते हैं। हाईकोर्ट सड़क से पुलिस पहले ही गाड़ियों को नहीं आने देती। ऐसे में अस्पताल पहुंचे तो कैसे।
मार्च का लक्ष्य पूरा करने के लिए पुलिस अब बेबस और मजबूर लोगों के चालान काट रही है। गौरतलब है कि केएनएच सड़क बंद होने से बीते पांच दिन से बची हुई सड़क के किनारे महिला मरीजों को लेकर आ रही गाड़ियां अस्थायी तौर पर खड़ी की जा रही थीं। कई डॉक्टरों के वाहन भी यहां दिन के समय बंद सड़क किनारे पार्क होते हैं। सोमवार और मंगलवार को भी पुलिस कर्मी की मौजूदगी में यहां पहुंचे महिला मरीजों के वाहन कुछ देर पार्क करने की छूट दी गई थी लेकिन शाम के समय अस्पताल में आपातकालीन सेवा के लिए पहुंचे लोगों की गाड़ियों के चालान काट दिए।
विज्ञापन

आम के चालान, रसूखदारों को सलाम
केएनएच की बंद सड़क से चंद मीटर दूर सर्कुलर रोड पर स्कूली बच्चों के लिए लाने और ले जाने के लिए रसूखदारों और अफसरों की सरकारी गाड़ियां अवैध रूप से पार्क होती हैं। इससे रोजाना जाम लगता भी है लेकिन इनके पुलिस चालान नहीं काटती।
केेएनएच को जाने वाली
सड़क जल्द होगी बहाल
लोनिवि ने बढ़ाई काम की रफ्तार
शिमला। कमला नेहरू अस्पताल सड़क बहाल करने के काम में लोक निर्माण विभाग ने थोड़ी तेजी लाई है। विभाग ने मौके पर मजदूर बढ़ाए हैं। बुधवार को भी मौके पर काम जारी रहा। विभाग के अनुसार अगले दो दिन में सड़क बहाल कर दी जाएगी। हालांकि बुधवार को भी सैकड़ों महिला मरीजों को पैदल ही अस्पताल की चढ़ाई चढ़ना पड़ी है। लोगों का कहना है कि चेकअप के लिए आने वाली महिलाओं को हाईकोर्ट सड़क से एंट्री नहीं दी जा रही। अस्पताल में दाखिल महिला मरीजों के लिए सामान ले जाने पर भी सख्ती है, जो लोग अपने वाहनों में अस्पताल से महिलाओं को घर ले जाना चाहते हैं, सामान ला रहे वाहनों को भी हाईकोर्ट सड़क से नहीं आने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें