फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगनाधार की तंग सड़कों पर खड़ी की जा रहीं हैं गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के कंगनाधार वार्ड में आए दिन पार्किंग को लेकर विवाद हो रहा है। यहां बीसीएस और साथ लगते सरकारी दफ्तरों की गाड़ियां वार्ड की तंग सड़क पर खड़ी की जा रही हैं। इससे एक ओर जहां वार्ड के लोगों को पार्किंग सुविधा नहीं मिल पा रही है वहीं तंग सड़क पर अवैध रूप से हो रही पार्किंग के कारण आए दिन जाम लग रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय पार्षद रेनू चौहान ने कहा कि ज्यादातर गाड़ियां पावर कारपोरेशन की है। कारपोरेशन ने अधिकारियों के लिए कई प्राइवेट गाड़ियां हायर की हैं। यह सुबह ही दफ्तर की बजाय वार्ड की सड़क पर पार्क की जा रही हैं। चालकों से इसे हटाने के लिए कहते हैं तो यह स्थानीय लोगों से अभद्र व्यवहार करते हैं। पार्षद ने एमडी को लिखे पत्र में इन चालकों को दिशा निर्देश जारी करने की मांग की है। साथ ही पार्षद ने पुलिस से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। कहा कि वार्ड की सड़कों पर येलो लाइन पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने का पहला हक स्थानीय लोगों का है। बाहर के चालक यहां गाड़ियां पार्क न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें