मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को दो टूक कहा कि हिमाचल के मंत्रियों और विधायकों को और बेहतरीन तरीके से काम करना होगा। उन्होंने राज्य सचिवालय परिसर में मीडिया से बातचीत में यह बात कही। सीएम ने कहा कि भाजपा कार्यसमिति की बैठक धर्मशाला में बहुत अच्छे ढंग से हुई है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। आने वाले समय में मंत्रियों और विधायकों को अपना काम और बेहतरीन करना होगा, ताकि प्रदेश का विकास हो।