फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Advisory: करसोग में सतलुज के साथ बसे लोगों को नदी से दूर रहने की सलाह, आज रात नाथपा बांध से छोड़ा जाएगा पानी

Tue, 23 Aug 2022 11:42 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग(मंडी)

सार

प्रदेश में जारी बारिश से कड़छम बांध के साथ समन्वय में नाथपा बांध के जलाशय से मंगलवार रात को 12:00 बजे के बाद कभी भी 1200 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
नाथपा बांध(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के तहत करसोग में सतलुज के किनारे बसे ग्रामीणों को नदी से दूर रहने की सलाह दी गई है। प्रदेश में जारी बारिश से कड़छम बांध के साथ समन्वय में नाथपा बांध के जलाशय से मंगलवार रात को 12:00 बजे के बाद कभी भी 1200 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा सकता है। ऐसे में सतलुज नदी का जलस्तर काफी अधिक बढ़ जाएगा जिससे बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। इसके देखते हुए प्रशासन ने सतलुज के आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को नदी के समीप न जाने की सलाह दी है। सतलुज में बाढ़ के खतरे को देखते हुए लोगों को नदी से उचित दूरी बनाए रखने को कहा गया है।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों से भी लोगों को जागरूक किए जाने की अपील की है। इसके लिए नदी के तट पर बने पुलों और झूलों में लिखकर सूचना लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं। ताकि लोग सतलुज नदी में जल स्तर को लेकर सतर्क रहें। इसके अतिरिक्त सतलुज नदी पर निगरानी व्यवस्था बढ़ाए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर का कहना है कि नाथपा बांध के जलाशय से रात 12:00 बजे का बाद कभी भी पानी छोड़ा जा सकता है। इससे सतलुज नदी में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। इसके लिए लोगों को नदी से दूर रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें