फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पीरन में लोगों को 60 के दिन बाद भी नहीं मिली रसोई गैस

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। जुन्गा तहसील के पीरन गांव में 60 दिन बीत जाने के बावजूद भी लोगों को सोमवार को रसोई गैस सिलिंडर नहीं मिले। इस क्षेत्र में हिल टॉप गैस एजेंसी कोटी के माध्यम से रसोई गैस सिलिंडर वितरित किए जाते हैं।
विज्ञापन

पीरन पंचायत के ट्रहाई, खील की सेर, शीली और धाली बागड़ा के लोगों को हर माह पांच तारीख और पीरन नालटा बटोला, देवठी, नारिगा में हर माह की 20 तारीख को रसोई गैस सिलिंडर वितरित किए जाते हैं। पीरन में लोग दोपहर बाद तक गैस की गाड़ी को इंतजार करते रहे लेकिन गाड़ी नहीं आई। लोगों का कहना है कि केंद्र सरकार ने 45 दिन बाद गैस बुकिंग का फरमान जारी किया है लेकिन लोगों को 60 दिन बाद भी रसोई गैस सिलिंडर नहीं मिल रहे। लोगों ने सरकार से मांग की है कि गैस बुकिंग की अवधि को पहले की भांति 30 दिन किया जाए। दूसरी ओर खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक दीपक दत्याल ने बताया कि पीछे से सप्लाई नहीं आई है। इसके चलते लोगों को रसोई गैस नहीं मिल पाई। गैस की सप्लाई आने पर उपभोक्ताओं को रसोई गैस उपलब्ध करचा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें