समय- दोपहर 12:05 मिनट। सड़क पर बरपे हंगामे के बीच सोसायटी और कॉलोनी के लोगों के धक्कामुक्की तक नौबत आ गई। इसके बाद मेयर और डिप्टी मेयर ने मामला शांत किया और कहा कि बैठकर इस मामले पर चर्चा हो।
सोसायटी में बने एक भवन के परिसर में बैठक भी शुरू हो गई। कॉलोनी के लोगों ने कहा कि सोसायटी ने उनका रास्ता रोक रखा है, इसे बहाल किया जाए। उधर, सोसायटी के लोग ये मानने को तैयार नहीं थे। मेयर के सामने ही कॉलोनी और सोसायटी की महिलाएं भी आपस में भिड़ गई। बाद में कॉलोनी के लोग बैठक छोड़कर बाहर चले गए।
सोसायटी बोली : हमारी सिक्योरिटी खत्म हो जाएगी
एंबुलेंस रोड न देने को लेकर सोसायटी की सफाई ये है कि सड़क कॉलोनी में जाने से उनकी सोसायटी में गाड़ियों की संख्या तो बढ़ेगी ही, साथ ही सिक्योरिटी भी खत्म हो जाएगी। सोसायटी में रहने वाले इंदू रमेश शर्मा, अनिल कुमार ने कहा कि प्राइवेट सोसायटी में रास्ते नहीं होते। बोले, जब कॉलोनी बनी थी तो एंबुलेंस रोड के लिए जगह छोड़नी चाहिए थी। अब हम क्यों जगह दें। सोसायटी के पदाधिकारी एसआर चौहान ने कहा कि हम एंबुलेंस रोड कॉलोनी को नहीं जाने देंगे। मेयर ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद बैठक कर इसे सुलझाने की बात कही। इसके बाद मेयर दौरा खत्म कर लौट गईं।
पार्क का लिया जायजा
इससे पहले मेयर ने रानी मैदान में बन रहे पार्क का जायजा लिया। साथ ही सोसायटी और जीवणू कॉलोनी के लोगों की समस्याएं जानीं। इस दौरान डिप्टी मेयर राकेश शर्मा, एसई धर्मेंद्र गिल, निगम अभियंता विजय गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एचआर ठाकुर मौजूद रहे।