फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कोटी मेले में कपिल शर्मा की नाटी पर झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुन्गा (शिमला)। लोकगायक कपिल शर्मा ने कोटी मेले में एक से बढ़कर एक पहाड़ी नाटी सुनाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कपिल शर्मा की नाटी पर लोग पंडाल में नाचने लगे। मेले में पहली बार किसी जाने-माने लोक कलाकार को प्रस्तुति के लिए बुलाया था।
बता दें कि जुन्गा से सटे रियासती गांव कोटी में कई सालों बाद स्वतंत्रता दिवस पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। करीब सात पंचायतों के लोग मेला देखने पहुंचे। मेले का शुभारंभ चायत प्रधान रमेश शर्मा ने ध्वजारोहण के साथ किया। रमेश शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय मेले में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बॉलीवाल की 35 और कबड्डी की 30 टीमों ने भाग लिया। बॉलीवाल में सैंज ने लखोटी की टीम को फाइनल में हराकर ट्रॉफी जीती। कबड्डी में राजपुरा ने प्रथम और यूथ क्लब कोटी ने दूसरे स्थान पाया। सांस्कृतिक संध्या में कृषि और ग्रामीण बैंक के पूर्व निदेशक केशव चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। पंचायत प्रधान रमेश शर्मा और बीडीसी सदस्य अरविंद शर्मा ने विजेता और उप विजेता को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व प्रधान जगत राम शर्मा, बलदेव पुरी, पूर्व उप प्रधान डॉ. विश्व बंधु जाशी, उपप्रधान राजाराम सहित महिला मंडल, नवयुवक मंडल के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें