फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम के लिए आफत बना जंजैहली एसडीएम कार्यालय, जानिए क्या है वजह

Sun, 04 Feb 2018 09:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी/गोहर
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के लिए गृहक्षेत्र जंजैहली में कांग्रेस समय में खोला गया एसडीएम कार्यालय और छतरी उपतहसील की अधिसूचना आफत बन गई है। सरकार के कोर्ट में पक्ष न रखने पर दोनों अधिसूचनाएं रद्द होने का मामला काफी तूल पकड़ गया है।

विज्ञापन


दूसरे दिन भी गुस्साए ग्रामीणों ने रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। कारोबारियों ने रोष स्वरूप जंजैहली बाजार बंद रखा। नारेबाजी से माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रशासन को लोगों के तेवर देख अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा और मौके पर डीएसपी स्तर का अधिकारी तैनात कर दिया गया।

प्रदर्शन करते हुए सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे और सरकार को सोमवार तक एसडीएम कार्यालय जंजैहली और छतरी उपहसील की अधिसूचना यथावत रखने पर कोई अहम निर्णय लेने की मांग की। अन्यथा उग्र आंदोलन और मंगलवार को चक्का जाम की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन

 

जंजैहली बाजार में  निकली रैली 

जंजैहली बाजार में व्यापार मंडल जंजैहली, सिराज कांग्रेस के कार्यकर्ता और अन्य लोग एकत्र हुए। जिसके बाद बाजार में एक रोष रैली निकाल लोगों ने विरोधस्वरूप नारेबाजी की। जंजैहली को प्रशासन ने पुलिस छावनी में तबदील किया हुआ था। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में उग्र आंदोलन को लेकर प्रशासन ने भी सुरक्षा के प्रबंध चाक चौबंद किए हुए थे। 
 
व्यापार मंडल के प्रधान धनीराम ने कहा कि सरकार इस फैसले को लेकर गंभीरता से विचार करे। अन्यथा व्यापार मंडल का विरोध निरंतर जारी रहेगा। सिराज कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जगदीश रेड्डी ने कहा कि भाजपा सरकार की यह सोची समझी चाल है और सिराज को क्षेत्रवाद में बांटा जा रहा है।

जिसे कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने सोमवार शाम तक प्रदेश सरकार को अल्टीमेटम दिया। बताया कि सोमवार शाम तक सरकार अगर एसडीएम कार्यालय जंजैहली और उप तहसील छतरी की अधिसूचनाओं को यथावत नहीं रखती है तो मंगलवार से चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन

जंजैहली में आंदोलन कमेटी का गठन 

जंजैहली एसडीएम कार्यालय और उप तहसील बालीचौकी की अधिसूचना रद्द होने से गुस्साए लोगों ने शनिवार को जंजैहली बाजार में रोष रैली निकालने के बाद आंदोलन कमेटी का गठन किया। जिसका अध्यक्ष नरेंद्र रेड्डी को बनाया गया। बताया कि कमेटी में व्यापार मंडल के पदाधिकारी, आसपास की पंचायतों के जन प्रतिनिधि और स्थानीय लोगों को लिया गया है। जो आगामी मंगलवार से उग्र आंदोलन में भाग लेकर जंजैहली और छतरी के लोगों को न्याय दिलाएंगे।

अधिसूचना रद्द होने का मुझे भी अफसोस: जयराम 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में जहां भी सरकारी संस्थान खोले गए हैं उन्हें वहीं यथावत रखा जाएगा। जंजैहली में एसडीएम कार्यालय और छतरी में उप तहसील की अधिसूचना रद्द होने का मुझे भी अफसोस है। हाईकोर्ट के फैसले का सम्मान करता हूं। कानूनी पहलू होने के कारण कानूनी सलाह लेने के बाद एसडीएम कार्यालय जंजैहली और उप तहसील छतरी के बारे में सरकार निर्णय लेगी। जनता की भावनाओं का ख्याल रखा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें