फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैकेनिक की दुकान में भड़की आग, तीन बाइक जलीं

Sun, 04 Feb 2018 09:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अंब (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल अंब के कलरूही में मैकेनिक की दुकान आग की भेंट चढ़ गई। अचानक लगी भीषण आग में तीन मोटरसाइकिल और अन्य कीमती सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। 
विज्ञापन


इससे लगभग पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग की लपटें देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। अभी तक आग लगने के कारणों का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार अंब-मुबारिकपुर मार्ग पर कलरूही में शनिवार सुबह के लगभग पांच बजे मैकेनिक दिनेश कुमार निवासी बिल्लां दा सप्पड़ ग्राम पंचायत राजपुर जस्वां की दुकान में आग लग गई। दुकान के अंदर से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान

इसके बाद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और फायर स्टेशन को सूचित किया। आग में दुकान के अंदर रखीं तीन बाइक और स्पेयर पार्ट्स पूरी तरह से जलकर राख हो गए।

मैकेनिक दिनेश कुमार के मुताबिक आग में उसका लगभग पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। उधर दुकान में आग की सूचना मिलने पर अंब व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने मौके का जायजा लिया

और व्यापार मंडल की तरफ से फौरी राहत के रूप में 10 हजार रुपयेदेने की घोषणा की। अंब के एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें