फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अब विधानसभा घेराव की तैयारियों में जुटे पेंशनर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले से दो हजार पेंशनर प्रदर्शन में होंगे शामिल
विज्ञापन

धर्मशाला के तपोवन में कल होगा विधानसभा का घेराव

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के उपायुक्त कार्यालय के बाहर लंबित देनदारियों को लेकर चल रहा पेंशनरों का सांकेतिक प्रदर्शन मंगलवार को समाप्त हो गया। प्रदर्शन खत्म होने के साथ ही पेंशनरों ने वीरवार को प्रस्तावित विधानसभा के घेराव की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने जिला शिमला से करीब 2,000 पेंशनरों को विधानसभा घेराव में शामिल करने का लक्ष्य रखा है। पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के अतिरिक्त महासचिव भूपराम वर्मा ने कहा कि पेंशनर 17 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। अपनी मांगों को लेकर पेंशनरों ने सरकार को कई बार ज्ञापन सौंपे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न्यायालय के आदेशों को भी लागू नहीं कर रही है। इसके चलते पेंशनरों में आक्रोश है। वर्मा ने कहा कि लंबित मांगों को लेकर प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर बीते छह दिन से पेंशनरों का प्रदर्शन चल रहा था। शिमला में भी पेंशनर ब्लॉक स्तर के अनुसार प्रदर्शन कर रहे थे। मंगलवार को प्रदर्शन का अंतिम दिन था। इसके बाद अब विधानसभा घेराव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को ही जिले के दुर्गम क्षेत्रों डोडरा क्वार, चौपाल, नेरवा और रामपुर सहित अन्य स्थानों से पेंशनर घेराव में शामिल होने के लिए शिमला पहुंच जाएंगे। इसके बाद यहां से अन्य पेंशनरों के साथ धर्मशाला रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि आगामी दो दिनों में अधिक से अधिक पेंशनरों को विधानसभा घेराव के लिए लामबंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिमला से करीब 2,000 पेंशनरों को ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। वर्मा ने बताया कि अधिक दूरी वाले जिलों में मंगलवार को ही धरना समाप्त हो गया है, जबकि हमीरपुर और कांगड़ा में प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि वीरवार को हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेशभर के पेंशनर दाड़ी मेला मैदान में एकत्रित होंगे। पेंशनर सुबह 11 बजे यहां जुटेंगे। इसके बाद धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें