पिछले सप्ताह 55 रुपये प्रतिकिलो तक बिका था मटर संवाद न्यूज एजेंसी शिमला। राजधानी की ढली सब्जी मंडी में मटर की आपूर्ति बढ़ गई है। इससे हरे मटर के दामों में 20 रुपये प्रतिकिलो तक कमी आई है। आढ़तियों का कहना है कि मटर सीजन अब अपने पीक पर है।
रोजाना मंडी में 4000 के आसपास बोरियां पहुंच रही हैं। बीते सप्ताह मटर 75 रुपये प्रतिकिलो बिका था लेकिन शुक्रवार को 55 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। वहीं कम गुणवत्ता वाला मटर 30 रुपये किलो भी बिका। आढ़तियों का कहना है कि बाहरी राज्यों में पहाड़र मटर की मांग रहती है। अभी भी मटर बाहरी राज्यों में जा रहा है। ढली मंडी से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, सूरत, लखनऊ और गुजरात और कई अन्य शहरों में मटर जा है। ढली मंडी में करसोग, चियोग, ठियोग, फागू , जुन्गा, कोटी समेत शिमला के साथ लगते सिरमौर और सोलन क्षेत्रों से फसल बिकने आ रही है। आढ़तियों ने कहा कि मटर के अलावा अब फूलगोभी की आपूर्ति भी बढ़ गई है। फूलगोभी के दामों में भी कमी आई है। मंडी में शुक्रवार को फूलगोभी की करीब 200 बोरियां आईं थीं और 20 से 22 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी। बीते दिनों गोभी के दाम भी 30 रुपये तक पहुंच गए थे लेकिन अब आपूर्ति बढ़ गई है और दामों में हल्की कमी आई।
विज्ञापन
कोट मटर का सीजन पीक पर पहुंच गया है। मटर की आपूर्ति बढ़ने के बाद दामों में कमी आई है। मंडी में मटर 30 रुपये से लेकर 55 रुपये प्रतिकिलो तक बिका है। -बिट्टू वर्मा, सचिव आढ़ती एसोसिएशन ढली सब्जी मंडी