फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मटर सीजन ने पकड़ी रफ्तार, ढली सब्जी मंडी में पहुंचीं 2500 बोरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
50 रुपये से लेकर 70 रुपये तक बिका मटर
विज्ञापन

दिल्ली, अहमदाबाद और सूरत आदि शहरों से आ रही मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की सब्जी मंडी ढली में मटर सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। मंडी में मटर की फसल की आपूर्ति बढ़ गई है। मंडी में शुक्रवार को करीब 2500 बोरी मटर पहुंचा। दिल्ली, अहमदाबाद और सूरत आदि शहरों में पहाड़ी मटर की मांग अधिक है। इसके चलते किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं।

मंडी के आढ़तियों का कहना है कि अब मटर के सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। मंडी में प्रतिदिन 2000 से लेकर 2500 मटर की बोरियां पहुंचा रही हैं। आढ़तियों का कहना है कि बाहरी राज्यों में पहाड़ी मटर की मांग अधिक है। इसके चलते अभी दामों में कोई बड़ा बदलाव नहीं आ रहा है। मांग अधिक होने से किसानों को फसल के दाम भी अच्छे मिल रहे हैं। मटर 50 से 70 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। अच्छी फसल के दाम 75 रुपये प्रतिकिलो तक भी मिले। आढ़तियों ने बताया कि पहाड़ी मटर की सप्लाई दिल्ली, अहमदाबाद, सूरत, मुंबई और गुजरात के बड़े शहरों को जा रही है। किसानों को फसल के अच्छे दाम मिल रहे हैं। आढ़तियों ने बताया कि अभी मटर और फूलगोभी मंडी में आ रही है। फूलगोभी 26 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी है। करसोग, शिमला के साथ लगते सोलन, सिरमौर, ठियोग, चियोग, फागू, जुन्गा और अन्य क्षेत्रों से फूलगोभी की फसल आ रही है।
विज्ञापन



कोट
मटर के सीजन ने अब रफ्तार पकड़ ली है। अब रोजाना करीब 2000 से 2500 बोरियां मटर की सब्जी मंडी में आ रही हैं। बाहरी राज्यों में पहाड़ी मटर की काफी मांग है। इसके चलते कीमत में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है। किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन

-बिट्टू वर्मा, सचिव ढली सब्जी मंडी


आज बंद रहेगी मंडी, नहीं होगा कारोबार
आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टू वर्मा ने बताया कि आज महीने का आखिरी शनिवार है। आखिरी शनिवार को मंडी में अवकाश रहता है। इस कारण कल कारोबार नहीं होगा। उन्होंने किसानों से अपील की है कि आज कोई भी किसान मंडी में फसल लेकर नहीं आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें