फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मटर का उत्पादन घटा, रिकॉर्ड दाम मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बार 200 रुपये किलो तक बिका मटर
विज्ञापन

अब पंजाब से आपूर्ति शुरू होने के बाद मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले में इस साल बीते वर्ष के मुकाबले मटर के उत्पादन में गिरावट आई है। ऐसे में किसानों को रिकॉर्ड दाम मिले हैं लेकिन मटर आम लोगों की पहुंच से बाहर हो गया है।

जिले में इस वर्ष पहली बार मटर 200 रुपये प्रतिकिलो तक थोक में बिका है। यह अभी तक का रिकॉर्ड दाम है। जिले में मटर का सीजन 90 फीसदी तक खत्म हो गया। आढ़तियों के अनुसार आने वाले दस दिनों के भीतर ही सब्जी मंडी में मटर की फसल पहुंचना बंद हो जाएगी। किसानों के अनुसार इस वर्ष कम उत्पादन की मुख्य वजह मौसम के बेरुखी है। मटर की बीजाई के दौरान शुरुआत में सूखा रहा जिसके चलते फसल अच्छी तरह से तैयार नहीं हो पाई। इसके बाद जब फसल तैयार हुई तो ज्यादा बारिश की वजह से फसल खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोअर बाजार सब्जी मंडी में गिनी चुनी दुकानों पर ही मटर देखने को मिल रहा, वहां पर भी विक्रेता इसे 140 से 160 रुपये प्रतिकिलो तक रिटेल में बेच रहे थे। ढली सब्जी मंडी में वीरवार को ही मटर होल सेल में 160 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। बीच में दो दिन पंजाब से राजधानी में मटर की खेप पहुंची थी उस दौरान मटर के दाम गिर गए थे। ढली सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टु वर्मा ने बताया कि इन दिनों मंडी में मटर की खेप बहुत कम पहुंच रही है। यहां रोजाना ढाई से तीन हजार बोरी मटर मंडी में पहुंचता था अब 500 से 600 बोरी पहुंच रहा है। इसी माह ढली सब्जी मंडी बंद हो जाएगी। तीन महीने तक मंडी बंद रहने के बाद मार्च में कारोबार शुरू होगा। अब पंजाब से मटर की सप्लाई शुरू होने के बाद इसके दामों में कमी आएगी।




लोअर बाजार में सब्जियों के दाम

सब्जी दाम
मटर 140 से 160
फूल गोभी 60
बंद गोभी 60
गाजर 60
टमाटर 60
ब्रोकली 120
शिमला मिर्च 60
फ्रासबीन 60
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें