फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: महिला को धमकाने सब इंस्पेक्टर के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटा शिमला डाकघर के पास की घटना
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत पर शुरू की मामले की जांच

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में पुलिस महकमे के सब इंस्पेक्टर पर महिला से गाली गलौज करने और धमकाने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस कर्मचारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बबीता निवासी ब्योलिया ने बताया कि वह शाम करीब 5:10 बजे बच्चे को कपड़े लेने के लिए अपनी सहेली के साथ कार्यालय से निकलकर बाजार जा रही थी। इसी दौरान ओक ओवर की तरफ से पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात व्यक्ति आया और उसके साथ गाली गलौज तथा धमकी देने लगा। इससे महिला बुरी तरह से घबरा गई। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कर्मचारी पहले भी कई बार उन्हें धमका चुका है। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस स्टेशन छोटा शिमला में दर्ज करवाई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें